{"_id":"6a7cce13cae1a6c2430393dd","slug":"both-brothers-were-engaged-and-their-weddings-were-to-take-place-soon-shamli-news-c-26-1-smrt1048-171753-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दोनों भाइयों की हो चुकी थी सगाई, जल्द होना था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दोनों भाइयों की हो चुकी थी सगाई, जल्द होना था निकाह
Thu, 13 Aug 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के गांव सोंहजनी उमरपुर निवासी खालिद का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
जलालाबाद (शामली)। हरियाणा के जिला करनाल के इंद्री के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर मरने वाले गांव सोंहजनी उमरपुर निवासी तीन लोगों में दो सगे भाई थे। दोनों भाइयों की करीब डेढ़ माह पहले सगाई हो चुकी थी और जल्दी ही निकाह होने वाला था। परिजन निकाह की तैयारियों में जुटे थे। निकाह की खुशियां गम में बदल गई। उधर, गांव के तीन लोगों की मौत होने से शोक छाया हुआ है। हादसे में अन्य दो युवक घायल हुए हैं।
कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद बुधवार सुबह करीब चार बजे गांव सोंहजनी उमरपुर निवासी फजरू (55), अबरार (30), उसका भाई खालिद (25), अरशद (24) और सोनू उर्फ इरफान (32) ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेने के लिए हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री जा रहे थे। ट्रैक्टर को अरशद चला रहा था। इंद्री के पास मोड़ पर गड्ढे में पहिया पड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में सगे भाई अबरार व खालिद और फजरू की मौत हो गई जबकि अरशद व सोनू घायल हो गए। घायलों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
खालिद के चचेरे भाई इमरान ने बताया कि अबरार का रिश्ता जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के दभेड़ी गांव में और खालिद का रिश्ता बुंटा गांव में तय हुआ था। अभी निकाह की तारीख तय नहीं हुई थी लेकिन परिजन दोनों का जल्दी निकाह करने के लिए तैयारियों में जुटे थे। दोनों की हादसे में मौत की खबर मिलने पर निकाह को लेकर घर में बना खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन
शाम को जल्दी घर आने की बात कहकर गए थे चचेरे भाई
इमरान ने बताया कि हादसे में मरे दोनों भाई अबरार व खालिद व घायल हुए चचेरे भाई अरशद ने बुधवार सुबह घर से जाते हुए परिजनों से कहा था कि वे शाम को जल्दी लौट आएंगे लेकिन उनके जाने के कुछ समय बाद ही उनकी उनकी मौत की खबर आ गई। अरशद व खालिद के बाद परिवार में बुजुर्ग पिता गुलजार, मां, चार बहनें व दो छोटे भाई रह गए हैं। चारों बहनों की शादी हो चुकी है।
वहीं फजरू के तीन बेटी और दो बेटे हैं। इनमें दो बेटियों और एक बेटे नौशाद की शादी हो चुकी है। बताया गया कि दोनों ही परिवार मजदूरी करके अपने-अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। बताया गया है कि नौशाद को भी उनके साथ जाना था लेकिन किसी कारण से वह घर पर ही रुक गया था।