फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   boondabaandi aur tej hava ne thituran badaai

बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई  

Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
boondabaandi aur tej hava ne thituran badaai
file - फोटो : amarujala
जिले का बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर तक जारी रही। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम पल पल बदल रहा है। बुधवार सुबह आकाश में बादल छाए जाने के बाद साढ़े सात बजे के लगभग बारिश शुरू हुई, जो दोपहर तक जारी रही। बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में  19 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि भूमध्य सागर से उठी हवाएं की तीव्रता से पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। जाडे़ के मौसम में अक्सर पश्चिमी विक्षोभ अक्सर दिसंबर जनवरी और फरवरी में आता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्र में बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण सरसों, आलू, मटर में नुकसान है। मौजूदा समय में आलू की खुदाई का समय है। बूंदाबांदी से आलू की खुदाई प्रभावित हो रही है। गेहूं, गन्ने की फसल के लिए बारिश मुफीद है। दो से तीन दिन के बाद मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed