फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Book Fair concludes

पुस्तक मेले का समापन

Mon, 30 Nov 2015 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 30 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Book Fair concludes
शामली । वीवी इंटर कालेज में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का रविवार को समापन हो गया। मेले में छात्र-छात्राओं के बीच कराई गईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेला समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


रविवार को वीवी इंटर कालेज में कर्तव्य संस्था की ओर से लगाए गए पुस्तक मेले का समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन नौटंकी, कठपुतली नृत्य व जादूगर पाशा ने करतब दिखाए। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, अंत्याक्षरी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन


 भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की अंजली ने प्रथम व आशी ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के आकाश वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत्याक्षरी में सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की टीम प्रथम, बीएसएम स्कूल की टीम द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम प्रथम व सिल्वर बैल्स स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेले में ब्रजवाणी कला केंद्र मथुरा से आए अमर सिंह राठौर ने नौटंकी प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने सराहा।


इसके साथ मेले के समापन पर जीवन पर्यंत सेवा के लिए डा. कुलदीप सक्सेना, ईओ शामली अमिता वरुण, कौशल्या धीमान का नागरिक सेवा सम्मान के लिए चुना गया। राकेश सैनी को प्रगतिशील किसान के रूप में सम्मानित किया गया। डा. मनीष जैन, रघुवीर आर्य, अजय बाबू शर्मा, यशपाल पंवार, अरविंद एरन, प्रमोद कुमार, परवेज, निपुण जैन, अनित जैन, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed