फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Body of youth missing for four days found in canal; murder suspected.

Shamli News: चार दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका

Sun, 21 Jun 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 21 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for four days found in canal; murder suspected.
शामली के गांव लिलौन निवासी अनुज का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शामली। गांव खेड़ीकरमू निवासी चार दिन से लापता युवक अनुज (26) का शव पूर्वी यमुना नहर में मिला है। वह गांव के चार साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव लिलौन निवासी सुनील ने बताया कि उसका छोटा भाई अनुज मकान के लिंटर लगाने में सरिया बांधने का काम करता था। 17 जून की दोपहर अनुज गांव के चार साथियों के साथ बाइक से पूर्वी यमुना नहर में नहाने गया था। इसके बाद वे घर नहीं लौटा। शाम को अनुज की बाइक लेकर उसके साथी घर पहुंचे। उनसे अनुज के बारे में पूछा तो उन्होंने उसका गुम होना बताया।
विज्ञापन

इसके बाद वे तलाश करने के लिए नहर पर गए, लेकिन उनके बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को अनुज के लापता होने जानकारी दी थी। शनिवार दोपहर को पुलिस को पूर्वी यमुना नहर में लिलौन वाले पुल के पास युवक का शव होने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अनुज के रूप में की। सुनील ने बताया कि दोस्तों ने कोई सहीं जानकारी नहीं दी थी। उसका भाई नहर में गिरा या किसी ने गिराया। उसने अनुज की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि वे दो भाई थे। घर में अब मां, अनुज की पत्नी, पांच वर्ष का पुत्र और करीब चार वर्ष की पुत्री रह गए है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह का कहना है कि युवक का शव नहर से मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।

शामली के गांव लिलौन निवासी अनुज का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

शामली के गांव लिलौन निवासी अनुज का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed