फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Board Exam: This time examination centers will be made on the basis of merit, selection will be done on the basis of marks.

बोर्ड परीक्षा: इस बार मेरिट से बनेंगे परीक्षा केंद्र, अंकों से होगा चयन

Wed, 09 Oct 2024 03:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 09 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: This time examination centers will be made on the basis of merit, selection will be done on the basis of marks.
शामली। आगामी फरवरी माह में संभावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र निर्धारण के लिए लगभग 100 विद्यालयों ने आवेदन किया है। डीएम की संस्तुति पर तीनों तहसीलों में इसके लिए टीम भी गठित की गई है। परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति में इस बार विद्यालयों की मेरिट बनाई जाएगी। जो विद्यालय अव्वल आएंगे, उन्हें वरीयता दी जाएगी। जिला स्तर और प्रदेश स्तर जो विद्यार्थी टॉप-10 मेरिट में आए हैं। ऐसे स्कूलों को भी अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

जनपद में 111 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित है। जिसमें 21 राजकीय, 30 एडेड और 60 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज संचालित है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जो गाइडलाइन जारी की है। इसमें आधारभूत सुविधाओं के अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें इंटरमीडिएट स्तर के स्कूल को 20 अंक, हाईस्कूल स्तर के विद्यालय को 10 अंक, राजकीय माध्यमिक स्कूल को 50 अंक, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूल को 40 अंक और स्ववित्त पोषित माध्यमिक स्कूल को 20 अंक मिलेंगे। प्रति शिक्षण कक्ष का पांच अंक है। इसमें वह कमरे शामिल हैं, जिनका उपयोग परीक्षा कक्ष के लिए किया जाएगा। अगर एक ही परिसर में एक प्रबंधक ने किसी अन्य बोर्ड से भी मान्यता ली है तो उसे इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर 10 अंक, वर्ष 2024 में परीक्षा केंद्र होने पर 20 अंक, पिछले साल हाईस्कूल उत्तीर्ण प्रतिशत 90 या उससे अधिक होने पर 10 अंक, 2024 में ही इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 90 या इससे अधिक है तो 10 अंक, स्मार्ट कक्षा संचालित होने पर 10 अंक अतिरिक्त मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तरीय टॉप-10 छात्र-छात्राओं की सूची में स्थान लाने पर 10 अंक और राज्य स्तरीय टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में स्थान लाने पर विद्यालय को 20 अंक मिलेंगे।

डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि शासनादेश के अनुसार इस बार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। अभी डीएम की गठित टीम स्कूलों का सत्यापन कर रही है। अबकी बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में करीब 23 हजार 500 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed