फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blow the effigy of Bhansali, also reward

भंसाली का पुतला फूंका, इनाम भी बोला

Sat, 25 Nov 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sat, 25 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Blow the effigy of Bhansali, also reward
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। फिल्म पद्मावती के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर गांव हरड़ फतेहपुर में प्रदर्शन कर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। साथी ही भंसाली और दाउद इब्राहिम की गर्दन काटने वाले को दो करोड़ रुपये इनाम देने की भी एलान किया है।
विज्ञापन


शनिवार को गांव हरड़ फतेहपुर में राजपूत समाज के लोगों की सभा हुई। इसके बाद फिल्म पद्मावती के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रताप सिंह ने कहा कि अगर फिल्म पद्मावती रिलीज हुई तो फिल्म इंडस्ट्री को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, सपा नेता आजम खान और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर द्वारा दिए गए बयानों का भी कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन


लाला ठाकुर ने कहा कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इसका जिम्मेदार निर्देशक संजय लीला भंसाली और सेंसर बोर्ड होगा।

उन्होंने सिनेेमाघरों के मालिकों को भी फिल्म चलाने पर भारी नुकसान उठाने की चेतावनी दी। समाज के लोगों ने संजय लीला भंसाली और दाउद इब्राहिम की गर्दन काटने वाले को दो करोड़ रुपये इनाम देने का भी एलान किया। सभा की अध्यक्षता ठाकुर रण सिंह और संचालन ठाकुर कर्ण सिंह ने किया। इस दौरान अमरेश राणा, मोनू ठाकुुर, शिवा, अजय चौहान, अमरदीप ठाकुर, रजनीश, अमन राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed