फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blockade in the district regarding Samrat Mihir Bhoj YatraBlockade in the district regarding Samrat Mihir Bhoj Yatra

Shamli News: सम्राट मिहिर भोज यात्रा को लेकर जिले में रही नाकेबंदी

Mon, 29 May 2023 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Blockade in the district regarding Samrat Mihir Bhoj YatraBlockade in the district regarding Samrat Mihir Bhoj Yatra
फोटो
विज्ञापन

-पुलिस ने वाहनों को रोककर चेकिंग, इसके बाद ही आगे जाने दिया
शामली, कैराना, जलालाबाद, चौसाना। सहारनपुर में निकलने वाली सम्राट मिहिर भोज गौरव यात्रा को लेकर जिलेभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने वाहनों को चेकिंग और पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया।
सोमवार को सहारनपुर के फंदपुरी में गुर्जर समाज की सम्राट मिहिर भोज गौरव यात्रा में शामिल से भी लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सोमवार सुबह 6 बजे से ही पुलिस जगह-जगह तैनात कर दी गई। कैराना क्षेत्र में 7 प्रमुख स्थानों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए। सम्राट मिहिर भोज यात्रा में कैराना क्षेत्र से भी भारी संख्या में हिंदू-मुस्लिम गुर्जर समाज के लोगों के पहुंचने का अनुमान था। इसको लेकर नगर के कांधला तिराहा, तीतरवाड़ा चुंगी, पानीपत बाईपास, शामली बाईपास, जहानपुरा रोड, शामली रोड व भूरा रोड पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। सुबह से ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य लगातार पुलिस व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस ने सभी स्थानों से आने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की। इसके बाद आगे जाने दिया गया। जलालाबाद में भी पुलिस हई अलर्ट पर रही। इस दौरान सहारनपुर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। इस दौरान जलालाबाद चौकी प्रभारी शिवराम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अंकुर निर्वाल और पीएसी छह बटालियन मौजूद रही। चौसाना पुलिस ने राजपूत समाज के गावों से गुजरने वाली सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान एलआईयू भी सक्रिय नजर आई। वहीं पुलिस ने गंगोह बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन


-पुलिस को चकमा देकर निकले लोग
झिंझाना। सहारनपुर में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज गौरव यात्रा को लेकर झिंझाना में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। बिडौली पुल के निकट पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सहारनपुर के गांव फंदपुरी में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज गौरव यात्रा निकालने को लेकर झिंझाना में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहा। कस्बे के गाड़ी वाला चौक, बिडौली पुल, मंदिर चौसाना मार्ग पर पुलिस को तैनात किया गया। यहां पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग की और उनमें सवार लोगों से पूछताछ की। फिर भी अन्य रास्तों से काफी लोग पुलिस को चकमा देकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed