{"_id":"61900b38bcc08d659d22d2a2","slug":"blo-absent-from-the-booth-will-be-suspended-shamli-news-mrt5647167200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ से गैरहाजिर बीएलओ होंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ से गैरहाजिर बीएलओ होंगे निलंबित
विज्ञापन
शामली ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज, में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दोरान बीएओ से जानकारी ?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम जसजीत कौर ने शनिवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के के मद्देनजर कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बूथ से गैरहाजिर बीएलओ निलंबित किए जाएंगे।
डीएम ने वीवी इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज, हरिजन चौपाल खेड़ीकरमू पर अभियान का जायजा लिया। बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ली। रजिस्टर चेक कर फार्म 6, 7, 8 व 8ए की उपलब्धता चेक की। इस दौरान निर्देश दिए कि विशेष तिथियों में सभी बूथों पर सभी बीएलओ की उपस्थिति रहे। विशेष अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा से अर्ह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जिन बूथों पर बीएलओ गैरहाजिर हों, उनकी रिपोर्ट दी जाए। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकते हुए निलंबित किया जाए।
डीएम ने बीएलओ द्वारा भरवाए जा रहे फार्मों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पात्रों के वोटर कार्ड बनाए जाएं और उन्हें मतदान के लिए जागरूक किया जाए। एक जनवरी 2022 को जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई हैं, उन सभी के विशेष अभियान के तहत वोटर कार्ड बनाने के साथ-साथ महिलाओं के भी ज्यादा से ज्यादा नए वोट बनाए जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी बीएलओ 21 और 27 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नामांकन में पूरी पारदर्शिता बरतें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए।