फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blink snatched the two lives

झपकी ने छीन लीं दो जिंदगियां

Tue, 06 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 06 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Blink snatched the two lives
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। चालक को नींद आने पर अनियंत्रित हुआ शीशे से भरा एक ट्रक काबड़ौत पुल से कृष्णा नदी में जा गिरा। हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। देर शाम तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


 मनोज पुत्र पंचम सिंह निवासी धौलपुर राजस्थान ट्रक में हरियाणा से शीशा लेकर मेरठ जा रहा था। उसके साथ क्लीनर रामलखन पुत्र भगवान सिंह निवासी धौलपुर भी था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सोमवार तड़के करीब चार बजे जैसे ही ट्रक कृष्णा नदी के काबड़ौत पुल पर पहुंचा तो चालक को नींद आ गई, जिसके चलते ट्रक पुल से नदी में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सुबह होने पर आसपास के लोगों ने नदी में पड़ा ट्रक देखा तो पुलिस सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी कुलदीप मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से ट्रक में फंसे शवों को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने दोनों के पास से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी शिनाख्त करते हुए संबंधित थाने में सूचना देकर परिजनों को सूचना भिजवाई। बाद में पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी कुलदीप            के अनुसार परिजनों को सूचना दे   दी गई है।


कटर से ट्रक की बॉडी काटकर निकाले शव 
बताया जाता है की साठ फुट गहराई में ट्रक गिरने से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस को दोनों के शवों को भी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है पुलिस ने कटर से ट्रक की बॉडी को कटवाकर बमुश्किल दोनों के शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed