{"_id":"6511d7758ce8d18b930b6864","slug":"bku-workers-made-toll-free-for-one-hour-shamli-news-c-26-1-sal1001-9471-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक घंटे तक भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक घंटे तक भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया टोल फ्री
विज्ञापन
कैराना में तामशाबाद टोल पर हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता-भाकियू सदस्य
कैराना। भाकियू कार्यकर्ता के साथ टोल प्लाजा पर टैक्स न देने पर टोल कर्मियों ने अभद्रता कर दी। जिसके बाद स्थानीय भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे तथा हंगामा करते हुए करीब एक घंटे तक टोल को फ्री कराया। इसके बाद टोल के अधिकारियों के माफी मांगने के बाद टोल चालू किया गया।
सोमवार को मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली निवासी भाकियू कार्यकर्ता विपिन कार द्वारा पानीपत से सिसौली लौट रहा था। जैसे ही विपिन नेशनल हाईवे 709 एडी के तामशाबाद स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहां पर टोल कर्मियों ने उससे टोल टैक्स देने की मांग की। जिस पर विपिन ने कहा कि वह भारतीय किसान यूनियन का कार्यकर्ता हैं। जिस पर टोल कर्मचारियों ने उससे भाकियू का कार्ड मांगा। बताया गया हैं कि विपिन के पास कार्ड मौजूद नहीं था। जिसके बाद टोल कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता कर दी।
विपिन ने भाकियू के युवा नेता गौरव टिकैत को सूचना दी। गौरव टिकैत के निर्देश पर कैराना से भाकियू कार्यकर्ता गय्यूर चौधरी, पुष्कर सैनी, इनाम चौधरी, राजेश प्रधान, नवाब, तालिब, मेहताब चौधरी और मेहरदीन आदि कार्यकर्ता टोल पर पहुंच गए तथा हंगामा करते हुए उन्होंने करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा को फ्री कराया। इसके बाद टोल टैक्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। जिसके बाद टोल को सुचारू रूप से चालू कराया गया।