फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU protests at the Collectorate over demands, including outstanding sugarcane payments.

Shamli News: 190 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान समेत मांगों पर भाकियू का कलक्ट्रेट घेराव

Wed, 22 Jul 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
BKU protests at the Collectorate over demands, including outstanding sugarcane payments.
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक यादव को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। कार्यकर्ता
शामली। थानाभवन और ऊन चीनी मिलों पर करीब 190 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या, बिजली बिल और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से किसान भड़क गए और कलक्ट्रेट परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर अपर जिलाधिकारी पहुंचे जिस पर किसान डीएम को बुलाने पर अड़े थे और अपर जिलाधिकारी से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद जिलाधिकारी आलोक यादव मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसानों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलेभर से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने फ्री ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी करते हुए इसे किसान विरोधी बताया। साथ ही बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, मुफ्त बिजली का वादा पूरा करने और किसानों से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष शांता प्रधान ने कहा कि थानाभवन और ऊन चीनी मिलों पर करीब 190 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। किसानों को ब्याज सहित भुगतान कराया जाए। इसके अलावा सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित किया जाए, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की जाए तथा किसान आंदोलनों के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष शांता प्रधान, बत्तीसा खाप के चौधरी शोकिंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान, कुलदीप पंवार, मास्टर जाहिद, गौतम पंवार, योगेंद्र कुमार, सुशील कुमार, अमरपाल बालियान मौजूद रहे।


सुरक्षा के मद्देनजर कलक्ट्रेट बना छावनी
भाकियू के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती के साथ मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। अधिकारियों ने पूरे प्रदर्शन के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रखी। हंगामे के बावजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा और ज्ञापन सौंपे जाने के बाद किसान शांतिपूर्वक लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed