{"_id":"629669ef2dab576ba4332aac","slug":"bku-activists-furious-over-the-attack-on-rakesh-tikait-shamli-news-mrt590999033","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत पर हमले से भड़के भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत पर हमले से भड़के भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश टिकैत पर हमले से भड़के भाकियू कार्यकर्ता
शामली। कर्नाटक में सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हुए हमले और स्याही फेंकने के मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने खाप चौधरियों के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं किसानों पर सीधा हमला है। सरकार हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि बंगलूरू में पुलिस की ओर से सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए गए थे। हमले के बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है। इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जिससे भविष्य में इस तरह की वारदातों को रोका जा सके। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाकियू देशभर में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने राकेश टिकैत के लिए जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को सौंपा। इस अवसर पर बाबा महिपाल सिंह, बाबा शोकिंद्र, डॉ. उदयवीर, ब्रह्म सिंह नाला, देशपाल चेयरमैन, संजीव राठी, गुड्डू बनत, राजन जावला आशीष चौधरी, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हमले की हो उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग
चौसाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमला करने व स्याही फेंकने का विरोध करते हुए धरना दिया। केंद्रीय गृृहमंत्री से उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हमला कर्नाटक सरकार के इशारे पर किया गया। राकेश टिकैत को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक धरना देने के बाद चौकी प्रभारी समयपाल सिंह अत्री को गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया तो भाकियू प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान मास्टर मोहर सिंह, समरपाल तोमर, राजकुमार, कृष्णपाल, सुदेश सिंह, सुखपाल, मेनपाल, लक्खा सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार, मुशब्बर, बसारत खान, विपिन आदि मौजूद रहे।