फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP workers across the district celebrate victory in Bengal

Shamli News: बंगाल में जीत पर जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

Tue, 05 May 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 05 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP workers across the district celebrate victory in Bengal
शामली के अस्पताल रोड पर  पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर आतिश बाजी करते वैश्य समाज के लोग । सं
शामली। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्सव मनाया। शहर से लेकर कस्बों तक कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचते नजर आए। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। अस्पताल रोड पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि देश का मतदाता अब जागरूक हो चुका है और राष्ट्रहित में निर्णय ले रहा है।
विज्ञापन

झिंझाना में नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप के नेतृत्व में मिठाई वितरित कर जश्न मनाया गया। थानाभवन में जुलूस नगर की मुख्य बाजारों और दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए दयाल आश्रम पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को जीत की खुशी में मिठाई खिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर वहां की जनता को बधाई दी। भूपेंद्र शर्मा, दामोदर सैनी, शक्ति सिंघल, अतुल मित्तल, राकेश गोयल, संत कुमार गर्ग, रोहतास सैनी, नवीन अग्रवाल, अरुण प्रकाश राय, रणबीर कश्यप, दिनेश गौतम, सतीश कश्यप, इलियास, गय्यूर मेंबर, राकेश मौजूद रहे।

ऊन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी के नारे लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान सुशील गर्ग, श्रवण चौधरी, निविश चौधरी, रामकुमार शास्त्री, देवेंद्र, शांतनु मित्तल, ठाकुर बबलू, ठाकुर सुभाष, रोहताश, अखिल सेन, ध्यान सिंह, श्रीपाल, नकली सिंह मौजूद रहे।

शामली के अस्पताल रोड पर  पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर आतिश बाजी करते वैश्य समाज के लोग । सं

शामली के अस्पताल रोड पर  पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर आतिश बाजी करते वैश्य समाज के लोग । सं

शामली के अस्पताल रोड पर  पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर आतिश बाजी करते वैश्य समाज के लोग । सं

शामली के अस्पताल रोड पर  पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर आतिश बाजी करते वैश्य समाज के लोग । सं

शामली के अस्पताल रोड पर  पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर आतिश बाजी करते वैश्य समाज के लोग । सं

शामली के अस्पताल रोड पर  पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर आतिश बाजी करते वैश्य समाज के लोग । सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed