फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bjp sarkaar me pichro ki apeksha

भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग की उपेक्षा : नरेश उत्तम पटेल

Sun, 28 Oct 2018 11:26 PM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 28 Oct 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
bjp sarkaar me pichro ki apeksha
file - फोटो : amarujala
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग के लोगों की अनदेखी की जा रही है। पिछड़ा वर्ग के लोगों को भाजपा सिर्फ अपने वोट बैंक के हिसाब से इस्तेमाल कर रही है, जबकि प्रदेश सरकार में पिछड़ों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर देश का माहौल खराब करना चाहती है।             
विज्ञापन

शनिवार को शहर के सुनारों वाले मंदिर में आयोजित सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत किया गया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग समाज की ओर से गदा व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज को संगठित होकर आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को जवाब देना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में पिछड़ा वर्ग को जो सम्मान मिला था। भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा की गई। उन्होंने अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों को सिर्फ वोटबैंक के नाम पर इस्तेमाल कर रही है। जबकि पिछड़ा वर्ग के लोगों के उद्धार के लिए कोई काम नहीं किया गया। समाजवादी पार्टी के सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। इस अवसर पर  सपा के  जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरण पाल कश्यप, विजय कौशिक, उमेश प्रधान, अनिल मलिक, रविंद्र पाल, सहेंद्र उपाध्याय, रहीश मिर्जा, यूनुस इदरीशी, बाबूराम उपाध्याय, रामेश्वर प्रजापति, जयपाल पांचाल, बालेश्वर उपाध्याय, चंदन सिंह, साजिद, अभिमन्यु प्रधान, कुलदीप तोमर, भूप सिंह सैनी, बिजेंद्र कश्यप, बाबूराम उपाध्याय, प्रदीप बेनिवाल, पवन कुमार, सोनू, नौशाद, रविंद्र पाल, साजिर, मुस्तकीम, वाजिद हसन, रामेश्वर प्रजापति आदि रहे। इस मौके पर वेदपाल नेे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को  पुस्तक भेंट की। ओमवीर चौधरी ने पगड़ी पहनाई। रवि बालियान ने प्रदेश अध्यक्ष का शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया। 
विज्ञापन

 
‘कोरी समाज सपा को मजबूत करने का काम करें’  

झिंझाना। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कोरी समाज से सपा से जुड़ने का आवाहन किया। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में कोरी समाज सपा को मजबूत करने का काम करे।                       
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरी समाज के सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय कोली कोरी युवा समाज के अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति एव जनजाति के राष्ट्रीय प्रभारी खेमचंद कोली ने की। संचालन सम्मेलन के आयोजक पारस कोरी ने किया। इस मौके पर सपा नेता सुधीर पवांर ने कहा कि कोरी समाज को एकजुट होकर अखिलेश के हाथ मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि अगला सम्मेलन कोरी ओर अंसारी समाज का नवंबर में होगा। कौशांबी से पूर्व विधायक राम संजीवन निर्मल ने भाजपा व आरएसएस को नफरत फैलाने वाला संगठन बताते हुए कहा कि भाजपा अखिलेेश सरकार के विकास कार्यों पर अपना ठपा लगा रही है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक पारस कोरी को अखिल भारतीय कोली कोरी युवा समाज का सहारनपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया। सम्मेलन में उग्रसैन, रुद्र सिंह, रामदास आदि रहे। सम्मेलन से लौटते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पवांर का सपा कार्यकर्ताओं ने ऊन बस स्टैंड पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पिंटू, सहदेव, नावेद, साबिर, राजदीप, विक्की, विवेक, कलीम, मांगेराम, ब्रजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed