{"_id":"619bec5cd5fb354e8b5bb33a","slug":"bjp-government-has-abolished-goondaraj-from-the-state-kataria-shamli-news-mrt565942693","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने प्रदेश से खत्म किया गुंडाराज: कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने प्रदेश से खत्म किया गुंडाराज: कटारिया
विज्ञापन
कांधला। में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया को ज्ञापन देते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
कांधला। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा कर दिया है।
सोमवार को कांधला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व गुर्जर समाज के लोगों ने पुष्प माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री हरिमोहन चौहान के आवास पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने अपराधियों का दमन किया। व्यापारी और आमजन, किसान, बहन, बेटियां प्रदेश में सुरक्षित निवास कर रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार में गरीब परिवारों के लिए उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं।
भाजपा सरकार में प्रदेशवासियों को बिजली 24 घंटे देने वादा पूरा किया है। पूरे भारत में कई नेशनल हाईवे देकर भाजपा की केंद्र सरकार ने यात्रा को सुगम कर दिया है। गुंडे और दंगाइयों के विरुद्ध सरकार ने बरती सख्ती। जिससे प्रदेश में सुशासन और शांति पूरी तरह से कायम है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को 2022 के विधान सभा चुनाव में जुटकर केंद्र व प्रदेश सरकार कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। मौके पर नरेश सैनी, नीरज मलिक, नरेंद्र चौहान खंद्रावली, तरुण अग्रवाल, ठाकुरदास, इंद्रपाल नामित सभासद, ब्रजबिहारी मित्तल, सचिन गोयल, नौशाद, गुलशन खन्ना, विक्रांत डंगोरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड का निर्माण कराने की मांग
व्यापारियों ने परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार के नगर आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारी वर्ग ने संयुक्त रूप से ज्ञापन देकर कई मार्गों पर रोडवेज बसों की संख्या में वृद्धि कर आवागमन बढ़ाने की मांग की है।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री हरिमोहन चौहान, व्यापारी गुलशन खन्ना, ब्रजबिहारी मित्तल, सचिन गोयल, सहित कई लोगों ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को ज्ञापन दिया। अवगत कराया कि गंगेरू से इस्सौपुरटील, बोहड़ा, तीतरवाड़ा सहित अन्य मार्गों पर रोडवेज बसों संचालन शुरू कराने तथा मेरठ, पानीपत, करनाल, सहारनपुर, मुज्जफ्फरनगर पर रोडवेज बसों की संख्या में इजाफा करने की मांग की है। साथ ही नगर के लोगों ने नगर में रोडवेज बस के लिए भव्य डिपो स्टैंड बनाने की मांग को भी प्रमुखता के साथ रखा। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने व्यापारियों को सभी मांगों शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मांग करने में हरिमोहन, गुलशन खन्ना, सचिन गोयल, ब्रजबिहारी मित्तल, नरेश सैनी, मांगा सैनी, सतबीर वर्मा, इंद्रपाल मौजूद रहे।