फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP eyeing 70 lakh youth

70 लाख युवाओं पर भाजपा की नजर

Mon, 29 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 29 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP eyeing 70 lakh youth
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी की नजर प्रदेश के करीब 70 लाख युवाओं पर है, जो इसी साल एक जनवरी को 18 साल के हुए हैं। यह युवा इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदाता बनेंगे। भाजपा का प्रयास है कि इन युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाए। 
विज्ञापन


इसी उद्देश्य से भाजपा ने एक बूथ दस यूथ का नारा दिया है। इस नारे के साथ ही भाजपा ने नए वोटर बनवाने को पूरी टीम तैयार की है। इस टीम की जिम्मेदारी है कि बूथ स्तर पर अपने अपने क्षेत्र में आने वाले नए (युवाओं) के वोट बनवाए जाएं। बूथ अध्यक्षों की इसमें खास भूमिका बताई गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कार्यकर्ताओं को यही पाठ पढ़ाने में लगे हैं कि युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ा जाए। 
विज्ञापन


भाजपा ने उत्तर प्रदेश के करीब 70 लाख युवाओं के वोट बनवाने के लिए अलग से टीम तैयार की है। शामली के मोहित बेनीवाल को नव मतदाता पंजीकरण अभियान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रदेश को छह क्षेत्रों में बांटते हुए पश्चिम, अवध, कानपुर, काशी, गोरखपुर और ब्रज के क्षेत्री प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 92 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी बनाए गए हैं।  मोहित बेनीवाल ने बताया कि यह अभियान एक सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगा। बाद में एक जनवरी 2017 को 18 साल के होने वाले युवाओं को वोट बनवाने का अभियान अलग से चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होर्डिंग, बैनरों पर नजर आएगा अलग लोगो 
नवमतदाता पंजीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पहले तो मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यशाला पिछले दिनों मेरठ में हुई। वहीं अब जिला स्तर पर कार्यशाला की जा रही हैं। नव मतदाता पंजीकरण अभियान के प्रदेश प्रभारी मोहित बेनीवाल ने बताया कि जल्दी ही अभियान से जुड़े होर्डिंग और पोस्टर तैयार कर लगवाए जाएंगे, जिसमें विशेष लोगो तैयार कराया गया है। प्रदेश के नक्शे के साथ कमल खिलता दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed