{"_id":"5b09adf24f1c1bf66e8b4b43","slug":"bjp-does-not-have-development-in-the-state-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राज में विकास नहीं हुआ: जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राज में विकास नहीं हुआ: जयंत
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sun, 27 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कांधला में हुई सभा में बोलते रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कस्बा कांधला में हुई सभा के दौरान रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास नहीं, लोगों का नाश हुआ है। गठबंधन इसे सुधारने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कस्बा कांधला के मोहल्ला मोलानान स्थित अलफला मदरसे में सभा के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में साझा मंच से हमने अगले चुनाव का आगाज किया है। फूलपुर व गोरखपुर से शुरू हुआ यह सिलसिला अभी कर्नाटक तक गया है। सभी लोग एकजुट होकर भाजपा को समाप्त करने का काम करेंगे। उन्होंने आम जनता का उदाहरण देते हुए कहा कि इस सरकार ने आदमी को आम की तरह चूसने का काम किया गया है। महंगाई कम होने के बजाय बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हम अपने बुजुर्गों के पैर छूते हैं, तो योगी को एलर्जी होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक भी वादा पूूरा नहीं किया। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली और किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान समय पर नहीं मिला। पूर्व में जो नौकरी मिली थीं, वह भी जांच के नाम पर रोक दी गईं। वहीं, सभा में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वाजिद हसन, कुलदीप उज्जवल, देवीदास जयंत, राजेश यादव, ऋषिराज राझड, डाक्टर विक्रांत जावला, नावेद जंग, बाबू प्रधान, अजमल बेग, जावेद अख्तर, नवनीत गोयल, हरेंद्र, अनवार चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन