फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Birth and penance of Lord Parshvanath celebrated in Kalyanak Mahamahotsav.

Shamli News: भगवान पार्श्वनाथ का जन्म और तप कल्याणक महामहोत्सव मनाया

Mon, 08 Jan 2024 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Birth and penance of Lord Parshvanath celebrated in Kalyanak Mahamahotsav.
जलालाबाद। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय में भगवान पार्श्वनाथ का जन्म व तप कल्याण महामहोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। संगीत व भजनों के साथ पार्श्वनाथ कल्याण विधान व भक्तामर पाठ 48 दीपों से दीर्पाचन किया गया। रविवार सुबह आठ बजे से भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक व शांति धारा की गई। 108 कलशों से भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया गया, जिसमें दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शान्तिधारा करने के पुर्ण्याजक मुकेश जैन, अक्षित जैन, वरुण जैन, मयंक जैन सहारनपुर रहे। ध्वाजारोहण करने का सौभाग्य सुशील कुमार जैन, ऋषभ जैन, काजल जैन, राज जैन, ऋषिका जैन जलालाबाद को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन जैन महिला मण्डल से अवनी जैन, सुनीता जैन, मोनिका जैन, मनीषा शिप्रा, सरिका, लक्ष्मी, अंजू, वर्षा, मुस्कान आदि को प्राप्त हुआ। जैन महिला मण्डल सहारनपुर द्वारा एक भगवान पार्श्वनाथ की लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके बाद भगवान पार्श्वनाथ कल्याण विधान प़ं राजकुमार जैन, प़ं सनत जैन ने विधि विधान स सम्पन्न कराया। बड़ौत जैन समाज की ओर श्री भगवान पार्श्वनाथ का पालना झुलाया गया। वात्सल्य भोज की व्यवस्था ऋषभ जैन, काजल जैन, ऋषिका जैन जलालाबाद की ओर से की गई। इस मौके पर मंत्री सुशील कुमार जैन, अध्यक्ष राकेश जैन, तरुण जैन ने भाग लेने वाले श्रद्धालुओं का पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मंत्री सुशील कुमार जैन, अध्यक्ष राकेश जैन, तरुण जैन, सतेन्द्र जैन, सुभाष जैन, उमेश जैन, मुकेश जैन सीए, उपेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र भगत, ब्रजभूषण उपाध्याय, मुकेश शास्त्री का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed