फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riding youth crushed by truck dies, brother injured

Shamli News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल

Mon, 14 Oct 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 14 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth crushed by truck dies, brother injured
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका बाईपास उपरिगामी पुल के पास बाइक सवार 18 वर्षीय युवक चांद मोहम्मद की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का निवासी चांद मोहम्मद अपने भाई जुबैर के साथ रविवार को कस्बा बुढ़ाना में अपनी बहन के यहां अनाज देने के लिए गए थे। शाम को दोनों भाई बाइक से बुढ़ाना से लौट रहे थे। जब वे शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंभालका बाईपास उपरिगामी पुल से बनत की तरफ जाने वाले रास्ते पर बाइक को मोड़ने लगे तो उसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक से कुचलकर चांद मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई जबकि जुबेर हल्की चोट लगने से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed