फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider dies in collision with truck, second seriously

Shamli News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 14 Apr 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 14 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with truck, second seriously
जलालाबाद   बस में तोड फोड करने का प्रयास करते मृतक के परिजन
जलालाबाद (शामली)। कसबे में दिव्या पब्लिक स्कूल के पास शनिवार की सुबह रेत से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर ट्रक में तोड़फोड़ की। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मसावी निवासी 15 वर्षीय समीर व 14 वर्षीय साहिल पुत्र नौशाद शुक्रवार को अपने मामा जलालाबाद निवासी इसरार के यहां ईद पर आए थे। शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर लौट रहे थे । हाईवे पर दिव्या स्कूल के ठीक सामने पीछे से तेज गति से आ रहे रेत से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे साहिल उछलकर दूर जा गिरा जबकि समीर ट्रक के नीचे आ गया जिसे ट्रक दूर तक घसीटता ले गया। समीर की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच ट्रक को चालक वहीं छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया । घायल साहिल ने किसी प्रकार फोन द्वारा जलालाबाद में अपने मामा व मसावी में अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, मगर लोगों ने शव को नहीं उठने दिया और ट्रक चालक पर लापरवाही का आ रोप लगाते हुए हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। हंगामा बढ़ता देख सीओ श्रेष्ठा ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। बाद में सीओ के आश्वासन पर शव को ग्रामीणों ने उठने दिया और पोस्टमार्टम को भेजा। नौशाद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed