{"_id":"6328b5ea14429a0f5062c17e","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-shamli-news-mrt6060031147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। शामली से रविवार देर रात लौटते समय किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मोहल्ला इकरामपुरा निवासी 25 वर्षीय आजम रविवार देर रात बाइक पर सवार होकर शामली से कैराना लौट रहा था। बाइक पर पीछे आजम का साथी 22 वर्षीय शादाब निवासी मोहल्ला इकबालपुरा बैठा था। शामली रोड पर भास्कर स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्हें शामली में निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां शादाब को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, परिजन गंभीर रूप से घायल आजम को पानीपत अस्पताल ले गए। वहां गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन सहारनपुर ले गए। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। रात में ही पुलिस ने शादाब का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों में गमगीन माहौल में शादाब का शव कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया। शादाब चिनाई मिस्त्री था तथा तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़ा था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
बाइक चला रहे आजम और पीछे बैठे शादाब के सिर में गंभीर चोट आई। जिसके चलते शादाब की कुछ ही घंटों में मौत हो गई। वहीं, आजम भी सहारनपुर अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। वहीं, एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।