{"_id":"5fd1114e8ebc3e3fb15da7de","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-a-truck-shamli-news-mrt5147058192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
- यूपी-हरियाणा सीमा पर यमुना पुल पर हुआ हादसा
- मृतक के चाचा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। यूपी-हरियाणा सीमा स्थित यमुना पुल पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों के मुताबिक युवक पानीपत में पायदान बनाने की फैक्टरी में काम करता था।
गांव रामडा निवासी 27 वर्षीय नीरज बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। लौटते समय यमुना पुल पर कैराना की ओर से जा रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने वह बाइक से उछल कर ट्रक के पहिये के आगे गिर गया और कुचले जाने से उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर यमुना पुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मृतक नीरज के चाचा सेठपाल निवासी रामडा की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
परिवार में मचा कोहराम
नीरज मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। नीरज की दो पुत्रियां व एक छोटा पुत्र है। वह पानीपत में पायदान की फैक्टरी में काम करता था। मृतक के पिता मैनपाल की पूर्व में मौत हो गई थी। नीरज ही परिवार में इकलौता कमाने वाला था।