फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike crashed into a tree, the young man's death

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 17 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 17 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike crashed into a tree, the young man's death
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। गढ़ी हसनपुर गांव से सोमवार शाम से लापता युवक का शव खेत किनारे पड़ा मिला। पेड़ से बाइक टकराने पर उसकी मौत हुई। शव के पास ही उसकी बाइक पड़ी मिली। बगैर पोस्टमार्टम कराए पुलिस ने युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर निवासी बालेंद्र (26) सोमवार शाम को अपने किसी परिचित को बाइक से चौसाना छोड़ने के लिए गया था।

रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह करीब छह बजे चौसाना-थानाभवन मार्ग पर पठानपुरा गांव के निकट स्थित सैय्यद पीर के पास खेत में किसानों ने युवक का शव पड़ा देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। किसानों नेे शव की पहचान बालेंद्र के रूप में होने पर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके चलते पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed