फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bijlighar kaa samey se nirmaan poora kare

बिजलीघर का समय से निर्माण पूरा करें: पांडियन

Sat, 25 May 2019 11:07 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 25 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
bijlighar kaa samey se nirmaan poora kare
file - फोटो : amarujala
उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डाक्टर सेंथिल पांडियन ने बंतीखेडा गांव के निर्माणाधीन 400 केवी बिजलीघर का निरीक्षण करते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बिजलीघर का निर्माण औद्योगिक-कृषि क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

 शनिवार को सुबह दस बजे बंतीखेडा गांव पहुंचे प्रबंध निदेशक डाक्टर सेंथिल पांडियन ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस बिजलीघर कार्य पूरा करने का लक्ष्य जनवरी 2021 निर्धारित है। इस बिजलीघर के निर्माण विद्युत पारेषण खंड शामली के तहत  नवीनतम जीआईएस पद्धति पर कार्यदायी संस्था बीएचईएल नोएडा द्वारा किया जा रहा है। इससे संबंधित 400 केवी शामली-अलीगढ़ लाइन का निर्माण सिंप्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कोलकाता द्वारा किया जा रहा है। इसके निर्माण से शामली जिले के साथ-साथ मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ और बागपत को भी विद्युत आपूर्ति में भी गुणात्मक सुधार होगा। इस मौके पर डीएम अखिलेश सिंह ने बंतीखेडा में बिजलीघर में प्रस्तावित कंट्रोल रूम की भूमि का पूजन किया। अधिशासी अभियंता (पारेषण) रजनीश कुमार ने बताया कि दस मार्च को प्रदेश के गन्ना  विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने इस बिजलीघर का शिलान्यास किया था। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (पारेषण) आलोक कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता सिविल वीएस तोमर, अधीक्षण अभियंता (पारेषण) एसपी राम, अधीक्षण अभियंता सिविल नरेश चौधरी, उपखंड अधिकारी (पारेषण) रोबिन सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद में प्रबंध निदेशक डाक्टर सेंथिल पांडियन मेरठ के लिए रवाना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed