फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Big blow to SP: Veer Singh Malik from shamli left SP and joins RLD in Delhi

सपा को बड़ा झटका: पार्टी छोड़कर रालोद में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह मलिक

Fri, 22 Mar 2024 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 Mar 2024 02:33 PM IST
सार

शामली से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां से वीर सिंह मलिक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह दिल्ली में आज रालोद में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Big blow to SP: Veer Singh Malik from shamli left SP and joins RLD in Delhi
रालोद में शामिल हुए वीर सिंह मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी को शामली में बड़ा झटका लगा है। यहां वीर सिंह मलिक ने चुनावी तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर चौंका दिया है। बता दें कि वह 20 वर्ष से सपा के साथ जुड़े थे। उन्होंने आज राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई।

विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य भिक्का माजरा के रहने वाले वीर सिंह मलिक ने शुक्रवार को दिल्ली में रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव पर खाप की छाप: चौधरियों के दर पर दस्तक दे रहे प्रत्याशी, रुख पर टिकीं निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर सिंह मलिक वर्ष 2005 से सपा में थे। इसके अलावा वह 2005 से लेकर 2015 तक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। 2016 में वह शामली गन्ना परिषद के चेयरमैन भी चुने गए थे। 2019 में वीर सिंह मलिक को सपा ने शामली विधानसभा का प्रभारी बनाया था।

वीर सिंह के रालोद की सदस्यता ग्रहण करने पर सपा को कड़ा झटका लगा है। वीर सिंह मलिक चौधरी जयंत सिंह से शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी के साथ मिले।

वीर सिंह मलिक का कहना है कि सपा में कोई भी जाट नेता नहीं है, सभी रालोद में हैं, इसलिए मैंने भी रालोद की सदस्यता ग्रहण की है। रालोद-भाजपा को जिताने के लिए कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed