{"_id":"6517f19eaa2143a6f20915e6","slug":"big-action-in-shamli-anti-corruption-team-caught-ddo-clerk-taking-bribe-of-rs-30-thousand-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में बड़ी कार्रवाई: एंटी करप्शन की टीम ने डीडीओ के लिपिक को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में बड़ी कार्रवाई: एंटी करप्शन की टीम ने डीडीओ के लिपिक को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
Sat, 30 Sep 2023 03:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 30 Sep 2023 03:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में सहारनपुर से पहुंचे एंटी करप्शन टीम ने जिला विकास अधिकारी के लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कई अन्य अधिकारियों के भी रिश्वत प्रकरण में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को शामली के विकास भवन में जिला विकास अधिकारी के लिपिक को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अन्य अधिकारियों के भी रिश्वत प्रकरण में शामिल होने की संभावना है। टीम ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भी आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बताया गया कि पिछले कई दिन से एंटी करप्शन की टीम विकास भवन में गोपनीय तरीके से जांच में जुटी हुई थी। शनिवार को सुबह के समय लिपिक को रिश्वत लेते पकड़ा गया। लिपिक का नाम अक्षय बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी संजीव भटनागर का कहना है कि लिपिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन