फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Big accident in Shamli, UP, painful death of bike riding couple due to collision with pick up

Accident: शामली में बड़ा हादसा, पिक अप की टक्कर से बाइक सवार पति व गर्भवती पत्नी की मौत

Tue, 02 Apr 2024 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Apr 2024 12:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक दर्दनाक हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया गया कि महिला आठ माह की गर्भवती थी। 

विज्ञापन
Big accident in Shamli, UP, painful death of bike riding couple due to collision with pick up
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। चौसाना थानाक्षेत्र में ऊन मार्ग के टोडा चौराहे पर एक तेज रफ्तार पिक अप वैन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे मे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बालिका घायल हो गई।

विज्ञापन


उपचार के दौरान गर्भवती पत्नी ने भी अस्पताल मे दम तोड़ दिया। इसके अलावा बालिका की हालात भी गंभीर बनी हुई है। गुस्साए ग्रामीणों ने ऊन मार्ग पर प्रदर्शन की योजना बनाई लेकिन चौसाना पुलिस ने समझाबुझाकर मामले को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: छात्र नेता से MLA का सफर, अतुल अब लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; दो बार हार के बाद BJP के फायरब्रांड नेता को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव बल्लामजरा निवासी इमरान अपनी पत्नी जिंदी व दो वर्षीय बालिका के साथ शामली अस्पताल मे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जा रहा था। जैसे ही टोडा गांव के निकट पहुंचा तो विपरित दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारपीट दी, जिससे दंपती सड़क पर जा गिरे।

 

पति इमरान (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी जिंदी (28) वर्ष व बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके लोगो की भीड़ एकत्र हो गई और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।
 

परिजनों ने घटना का विरोध किया और पिकअप वैन को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन सफल नही हो सके। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहं घायल महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस पिक अप की तलाश कर रही है। महिला आठ महीने की गर्भवती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed