फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhagwat Katha begins with Kalash Shobhayatra

कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Wed, 03 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha begins with Kalash Shobhayatra
शामली के मोहल्ला बरखंडी स्थित बाबा भवानी नाथ शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर बोलते ? - फोटो : SHAMLI
कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला बरखंड़ी में सिद्ध पीठ डेरा बाबा भवानी नाथ शिव मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया। कथावाचक रोहिणी महाराज ने कहा कि ब्रज, वृंदावन में प्रभु और राधा रानी कण-कण में विराजमान है।
बुधवार को शिव मंदिर के महंत शेरनाथ, पुजारी पंडित लक्ष्मण प्रसाद कौशिक के द्वारा पटका पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कलश यात्रा के बाद पंडित अनिल, पंडित विकास भारद्वाज ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि के रुप में पधारे शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल द्वारा को वैदिक मंत्रों से विधि विधान से पूजन कराया। कथा आयोजकों की ओर से पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल का फूल मालाओं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री धाम वृंदावन से पधारे कथावाचक रोहिणी शरण महाराज ने भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए सभी श्रद्धालुओं को रसपान कराया। उन्होंने भागवत के महत्व, भक्ति का महत्व के बारे में समझाया। गोकर्ण उपाख्यान एवं कथा सुनने की विधि समझाई। कथा विश्राम में बड़े सुंदर भजन मेरा मन पंछी ये बोल उड़ वृंदावन जाऊं आदि के भजन सुनाए। मौके पर चौधरी संसार सिंह, चौधरी रविंदर सिंह, मांगेराम नामदेव ,अरविंद कौशिक, सतेंद्र नामदेव, राजकुमार उर्फ बबलू ,जगत प्रसाद कौशिक, प्रमोद फुगाना वाले, प्रमोद नामदेव, जितेंद्र निर्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed