फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beauty parlor operator will not marry illiterate

Shamli News: ब्यूटी पार्लर संचालक बोली अनपढ़ से नहीं करुंगी निकाह

Sun, 16 Apr 2023 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Beauty parlor operator will not marry illiterate
-परिजनों ने की युवती की पिटाई, कमरे में किया बंद
विज्ञापन

-युवती किसी तरह घर से निकल कर एसएसपी ऑफिस पहुंची
-एसएसपी के आदेश पर युवती के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती ने शराबी और अनपढ़ युवक से निकाह करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज परिजनों ने युवती की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह वह घर से निकल कर एसएसपी से मिली और परिजनों से जान का खतरा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर निवासी एक युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। परिजनों ने एक युवक के साथ उसकी शादी तय की थी। छह मई को उसका निकाह होना था। मगर, इस बीच रिश्ता टूट गया। तब युवती के पिता ने तयशुदा तारीख में ही किसी अन्य युवक से निकाह करने की बात कही और मेरठ निवासी एक युवक के साथ उसका निकाह तय कर दिया। मगर, युवती ने निकाह करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप था कि युवक शराबी और अनपढ़ है। निकाह से इंकार करने से नाराज परिजनों ने युवती की पिटाई की और उसे कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह घर से निकलकर युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पूरी बात बताई। साथ ही परिजनों से जान का खतरा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने युवती के पिता आजाद, माता रिहाना, भाई शाहरुख, शाहिद व रिश्तेदार महराज व सायरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed