फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beautiful staging of Kumbhakaran-Meghnad slaughter

कुंभकरण-मेघनाद वध की लीला का सुंदर मंचन

Tue, 08 Oct 2019 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Beautiful staging of Kumbhakaran-Meghnad slaughter
शामली के हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SHAMLI
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला स्वर्ण जयंती रामलीला महोत्सव में कुंभकरण-मेघनाद वध और सुलोचना सती लीला का सुंदर मंचन किया गया। श्रीराम लीला देखने के लिए दर्शकों भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि श्री हनुमान धाम की रामलीला महोत्सव के दौरान कुंभकरण गहरी नींद से जगाया जाता है। कुंभकरण को रावण सारा वृत्तांत सुनाता है। कुंभकरण रावण को समझाता है कि श्रीराम नारायण के अवतार और सीता स्वयं मां जगदंबा है। भगवान विष्णु ने राक्षसों का नाश करने के लिए अयोध्या में नर रुप में जन्म लिया है। रावण क्रोधित होता है कुंभकरण सोच रहा है कि राम के हाथों मरना ही मुझे मुक्ति दिलाएगा। वह युद्ध में लड़ने के लिए जाता है। राम-कुंभकरण में भयंकर युुद्ध होता है।
विज्ञापन

राम कुंभकरण के सिर, धड़, हाथ सभी काट देते है। कुंभकरण वध के बाद युद्ध में मेघनाद युद्ध में लड़ने के प्रस्थान करता है। लक्ष्मण वानरों की सेना समेत निकुमला देवी का यज्ञ विध्वंस कर देते है। लक्ष्मण मेघनाथ के बीच में भयंकर युद्ध होता है। लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते है। सुलोचना मेघनाथ के सिर गोद में रखकर सती हो जाती है। कुंभकरण का शानदार अभिनय सुनील अरोरा टम्मी ने किया। राम का अभिनय रवि पाठक, लक्ष्मण का आशुतोष पाठक, रावण का नरेंद्र सैनी, मंदोदरी का मांगेराम छोकर, मेघनाद कर प्रदीप सैनी ने किया। मंच संचालन लोकेश शर्मा और अनुराग शर्मा ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलोचना सती की लीला देखकर भावुक हो गए दर्शक
गढ़ीपुख्ता। श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान राम-कुंभकरण और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध एवं सुलोचना सती की सुंदर मंचन किया गया। सुलोचना सती का शानदार मंचन देखकर दर्शकों की आंखों नम हो गई। सुलोचना का शानदार अभिनय देवी सिंह कश्यप, रावण का श्रीनिवास बागड़ी, मेघनाद का दीपक शर्मा, राम का सचिन उपाध्याय, लक्ष्मण का सुमित, हनुमान का राजुल मित्तल, सुग्रीव का धन प्रकाश गिरी, जामवंत का पुन्नालाल बागड़ी ने शानदार अभिनय किया। दर्शकों की भारी भीड़ को देखकर आयोजकों को व्यवस्था बनानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed