फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   barati gharati fight, 6 injured

वलीमे की दावत में भिड़े बराती-घराती, छह घायल

Sun, 07 Jul 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
barati gharati fight, 6 injured
दावत में भिड़े बराती-घराती, छह घायल
विज्ञापन

थानाभवन। वलीमे की दावत को लेकर बराती और घराती आपस में भीड़ बैठे। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

कस्बा निवासी मुजम्मिल की शादी कस्बे की ही एक युवती के साथ हुई थी। रविवार को उसके वलीमे की दावत चल रही थी। खाने को लेकर किसी बात पर अचानक से दोनों तरफ की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। देखते ही देखते शादी का पूरा माहौल हंगामे में तब्दील हो गया और मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से बेल्टें भी चलीं। छह से ज्यादा महिलाएं और पुरुष घायल हो। इस दौरान लड़की पक्ष से घायल नजमा, फोजिया, सायना ने आरोप लगाया कि मारपीट में उनकी अंगूठी, सोने की चेन, मोबाइल भी गायब हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस दौरान लड़का पक्ष को भी चोट आना बताया गया है। थानाध्यक्ष संदीप बालियान का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed