{"_id":"58bb05434f1c1b214e832c81","slug":"bar-association-has-209-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन में होंगे 209 वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन में होंगे 209 वोटर
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कैराना बार एसोसियेशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत एल्डर कमेटी ने शनिवार को कैराना बार एसोसियेशन के 210 मतदाताओं की नई सूची जारी कर दी है। इनमें से एक अधिवक्ता की मौत हो चुकी है। इसलिए 209 वोटर मतदान करेंगे।
इससे दो माह पूर्व एल्डर कमेटी ने 198 मतदाताओ की सूची जारी की थी। इसके चलते ही चुनाव स्थगित किए गए थे। बता दें कि दिसंबर 2016 होने वाले कैराना बार एसोसियेशन के चुनाव एक अधिवक्ता के निधन के कारण 6 जनवरी 2017 को प्रस्तावित किए गये थे। लेकिन कुछ अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाने की शिकायत पर बार काउंसिल उत्तर प्रदेश ने चुनाव स्थगित कर दिए थे।
अब नए आदेश के बाद 20 कार्य दिवस में कैराना बार एसोसिएशन के चुनाव कराये जाएंगे। एल्डर कमेटी के सदस्य अधिवक्ता ब्रहमपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस बार मतदाता सूची में 12 अधिवक्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें से एक अधिवक्ता बाबूराम की मौत हो गई है। कुल 210 में से 209 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करके बार नई कार्यकारिणी का चुनाव कराएंगे।
विज्ञापन
जिला जज ने किया न्यायालयों का निरीक्षण
कैराना। जिला जज मुजफ्फरनगर ने शनिवार को कैराना स्थित न्यायालयों का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे। शनिवार को जिला जज डा. गोकुलेश कैराना न्यायालय परिसर पहुंचे। उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर भी मौजूद थी। कैराना में अधिवक्ताओं द्वारा जिला जज का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने कैराना के न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ अपर जिला जज एंव सत्र न्यायाधीश, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,सिविल जज सिनियर डिविजन,सिविल जज जूनियर डिविजन के अलावा
काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।