फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bank employees were on strike, demonstrated

बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर, प्रदर्शन किया

Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bank employees were on strike, demonstrated
शामली में इलाहाबाद बैंक के सामने ग्राहकों की भीड़। - फोटो : SHAMLI
शामली। एआईबीई यूनियन के आह्वान पर जिले के विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने शहर के केनरा बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैंकों के निजीकरण का विरोध करते हुए नारेबाजी की। सरकार से इस निर्णय को वापस लिए जाने की मांग की। हड़ताल के चलते ग्राहकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 का कर्मचारियों ने विरोध किया। कहा कि बैंकों का विलय करने के बाद सरकार इनके निजीकरण की ओर बढ़ रही है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। आईडीबीआई बैंक को निजी हाथों में न दिया जाए। नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। पेंशन को अपडेट किया जाए। बैंकों की हड़ताल के चलते करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल के चलते बैंकों में पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। शहर के कई एटीएम भी खाली होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। बैंक खुले जरूर थे, लेकिन बैंकों में लेनदेन का कार्य बंद रहने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनियन के अध्यक्ष इंद्रपाल राठी ने कहा कि बैंकों की हड़ताल 29 मार्च को भी रहेगी। इस अवसर पर सुभाष तोमर, हरपाल सिंह, राहुल देशवाल, सुनील कुमार, मनोहरलाल सैनी, प्रेमचंद, बिजेन्द्र सिंह, विरेंद्र ठाकुर, विजय जावला, विपिन पूनिया, संजय जैन, विनोद गुप्ता, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed