{"_id":"60e739c78ebc3ef626025186","slug":"bank-employees-and-customers-attacked-shamli-news-mrt5464771106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में कर्मचारियों और ग्राहकों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में कर्मचारियों और ग्राहकों पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में कर्मचारियों और ग्राहकों पर हमला
जलालाबाद (शामली)। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में प्रधान के पति ने अपने साथियों के साथ बैंक कर्मचारियों व ग्राहकों के साथ मारपीट की। आरोप है कि प्रधान के पति ने शाखा प्रबंधक से अभद्र व्यवहार करते हुए बैंक के सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश करते हुए गोली मारने की धमकी दी। शाखा प्रबंधक ने प्रधान के पति व उसके भाई सहित दस नामजद और 12 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार को गांव हसनपुर लुहारी की प्रधान के पति सलीम कुरैशी व उसका भाई नदीम कुरैशी अपने साथियों के साथ चार गाड़ियों से जा रहा था। गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के सामने ग्राहकों की बाइक खड़ी थी। बाइकों को रास्ते में खड़ी देख प्रधान का पति गाली गलौज करते हुए साथियों समेत बैंक में घुस गया। आरोप है कि प्रधान के पति व उसके साथियों ने बैंक कर्मचारी व ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया। बैंक के कार्ड प्रदीप की बंदूक छीनने की कोशिश की और मारपीट करते हुए गोली मारने की धमकी दी। शाखा प्रबंधक श्रीपाल सैनी ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ ही अभद्रता की। सूचना मिलने पर सीओ भवन अमित सक्सेना, थानाभवन थाना प्रभारी व कादरगढ़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही प्रधान का पति साथियों समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। शाखा प्रबंधक श्रीपाल सैनी की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के पति सलीम, उसके भाई नदीम, पिता वकील, महबूब समेत दस नामजद व 12 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ भवन अमित सक्सेना का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।