{"_id":"629a59900bf98c7111686751","slug":"banat-bypass-has-been-made-high-now-it-has-to-be-broken-shamli-news-mrt59142868","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोनत बाइपास बना दिया ऊंचा, अब तोड़ना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोनत बाइपास बना दिया ऊंचा, अब तोड़ना पड़ेगा
विज्ञापन
तहसील के पास ऊंचा कर बनाया गया बनत बाईपास।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। तहसील के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे का बनत बाईपास ज्यादा ऊंचा बना दिया गया। जिससे क्रॉस जंक्शन पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी। अब निर्माण कंपनी इसे तोड़कर तहसील के पास नीचा करेगी।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास तहसील के बराबर से होकर गुजर रहा है। तहसील के सामने बाईपास नीचा है। जबकि पानीपत खटीमा हाईवे का बनत बाईपास काफी ऊंचा है। ऐसे में वाहनों के उतरने और चढ़ने के दौरान दुघर्टना होने की आशंका बढ़ गई थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बाईपास का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान ने बताया कि उनके बाईपास के अनुरूप पानीपत-खटीमा हाईवे के बनत बाईपास की निर्माण कंपनी ने डिजाइन तैयार नहीं किया। गलत डिजाइन होने से बनत बाईपास और दिल्ली-सहारनपुर बाईपास के उतार-चढ़ाव मे काफी अंतर है। बनत बाईपास की ऊंचाई कम करनी होगी।
दस किमी के शामली बाईपास का काम लगभग पूरा
बलवा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर के एप्रोच रोड के पास से लेकर बलवा गांव के मुख्य गेट तक बाईपास काली परत डालने काम शुरू हो गया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास को जोड़ने के लिए जल्द ही यहां क्रॉस जंक्शन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के दस किमी लंबाई के शामली बाईपास के बलवा, सिंभालका, सहेटा के फ्लाईओवर और सर्विस लेन को छोड़कर बाकी कार्य लगभग पूरा हो गया है। बलवा गेट की ओर बाईपास पर काली परत डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा। बलवा गेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और पानीपत- खटीमा हाईवे के बाईपास मिल रहे हैं। इस स्थान पर क्रॉस जंक्शन प्रस्तावित है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि बलवा फ्लाईओवर और एप्रोच रोड को छोड़कर शामली बाईपास पर बलवा गेट की ओर काली परत डालने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्दी ही क्रॉस जंक्शन का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
सिंभालका फ्लाईओवर सबसे पहले होगा तैयार
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का दस किमी लंबाई वाला शामली बाईपास पर सिंभालका फ्लाईओवर कार्य सबसे पहले तैयार होगा। सिंभालका फ्लाईओवर की एप्रोच रोड और सर्विस लेन इसी माह पूरा होने की संभावना है। सेहटा फ्लाईओवर और एप्रोच रोड अगले माह तैयार होगी। बलवा रेलवे फ्लाईओवर कार्य दिसंबर तक पूरा होगा।