{"_id":"6a7e221a33b99a0c1601c082","slug":"ban-on-leave-for-roadways-employees-on-rakshabandhan-bus-trips-to-increaseban-on-leave-for-roadways-employees-on-rakshabandhan-bus-trips-to-increase-shamli-news-c-26-1-sal1012-171824-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रक्षाबंधन पर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, बढ़ेंगे बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रक्षाबंधन पर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, बढ़ेंगे बसों के फेरे
विज्ञापन
शामली। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26 से 31 अगस्त तक छह दिवसीय ''रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना'' लागू की जाएगी। इस दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
शामली डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि प्रोत्साहन योजना में चालक-परिचालकों और डिपो कर्मचारियों को शामिल किया गया है। 1800 किलोमीटर तक बस का संचालन करने पर चालक-परिचालक को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर पर प्रति किलोमीटर 50 पैसे की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। डिपो और कार्यशाला कर्मचारियों को एकमुश्त 500 रुपये दिए जाएंगे। शामली डिपो की 41 बसों को इस योजना में शामिल किया गया है।
रक्षाबंधन के छह दिनों के दौरान चालक-परिचालकों और डिपो कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी। यह निर्णय यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लिया गया है। निगम का लक्ष्य पर्व के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है। बसों के फेरे बढ़ाकर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा।