{"_id":"625c4ea29036d64d04569557","slug":"balaji-is-a-symbol-of-devotion-and-power-raj-rajeshwarashram-shamli-news-mrt5849278113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति और शक्ति के प्रतीक थे बालाजी: जगतगुरु शंकराचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति और शक्ति के प्रतीक थे बालाजी: जगतगुरु शंकराचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन (शामली)। नगर में बालाजी भगवान के जन्मोत्सव के दूसरे दिन बैंडबाजों व आकर्षक धार्मिक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे में कई स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने भव्य स्वागत किया।
मोहल्ला रोगनग्रान निकट सराय स्थित बालाजी मंदिर से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम की उपस्थिति में पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, सतीश तायल, अनमोल गर्ग, अनिल अग्रवाल, लवी राणा, विनोद सैनी ने बालाजी भगवान की आरती कर किया गया। शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बालाजी भगवान भक्ति और शक्ति के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम के प्रति उनकी सेवा और भक्ति आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। हम सबको भी जीवन में सत्कर्म करते रहना चाहिए। बालाजी धाम से शुरू हुई शोभायात्रा में नासिक ढोल, दर्जनों डीजे, बैंड बाजे रहे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। राजस्थानी हास्य कलाकार, शिव तांडव, भोले की बारात, काली मां का नृत्य, राम लक्ष्मण सीता, बालाजी भगवान, महाराज अग्रसेन, शिव, भगवान जगन्नाथ, राधा कृष्ण आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
रथ में सवार जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को आशीर्वाद दिया। नगर में अनेक स्थानों पर शंकराचार्य व शामिल झांकियों का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की और से कस्बे में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में मनोज गोयल, सुरेंद्र गर्ग, अंकित गोयल, भूरा सैनी, अमित सैनी, राकेश कांबोज, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, मुकुल बिहारी, संगीत गोयल, अक्षय गोयल आदि उपस्थित रहे। बालाजी जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में पुलिस की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। हर झांकी पर पुलिस जवानों के साथ रथ पर सवार शंकराचार्य की सुरक्षा में लगे उत्तराखंड पुलिस के जवान भी सतर्क दिखाई दिए।