{"_id":"5cc9da63bdec2207903d4554","slug":"bajrangbali-ke-bhajno-par-jhoome-shraddhalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगबली के भजनों पर रात भर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगबली के भजनों पर रात भर झूमे श्रद्धालु
Wed, 01 May 2019 11:12 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 01 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिले में कई स्थानों पर भव्य जागरण आयोजित करके बजरंग बली का गुणगान किया गया। बाबा के भजन पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।
मंगलवार रात शहर के मंदिर हनुमान धाम पर श्री हनुमान जागरण मंडल द्वारा 15वां विशाल हनुमान जागरण का आयोजित किया गया। जिसमें शहर तथा अन्य राज्यों से आए भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविदं संगल, भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह ने बाबा के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मंदिर परिसर को बडे़ ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजनों की अमृत वर्षा करते हुए गणेश वंदना, सरस्वती वंदना ब्रजेश वशिष्ठ ने की। इस दौरान कोटा राजस्थान से आई भजन गायक टिवंकल शर्मा, हरियाणा पानीपत से आए भगवान दीक्षित, राजस्थान से कोमल शर्मा आदि ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। मंच का संचालन लोकेश शर्मा ने किया। मौके पर शामली नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजना बंसल, हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, सनस पाल सिंह, घनश्याम जांगिड, पुनीत द्विवेदी, मुकेश मैनेजर, संजय, महेश गोयल, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, प्रदीप, केपी सिंह, पूनम चौधरी, विपिन जैन आदि मौजूद रहे।
उधर कैराना कस्बे श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में श्री बालाजी महोत्सव पर आयोजित विशाल जागरण का शुभारंभ भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने बालाजी का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने ग्वालियर से आए प्रसिद्ध कलाकार मनोज शर्मा को सुनने के लिए रात तीन बजे तक इंतजार किए। उनके भजन श्री गणेशा देवा, देवा श्री गणेश देवा व सुन लो मेरी पुकार, पवन सुत विनती बारंबार पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मंच संचालन गुलशन खन्ना, रामकुमार लक्खा गाजियाबाद, आकांक्षा मित्तल बिजनौर ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। बुधवार सुबह पांच बजे बालाजी की मंगल आरती हुई, जिसके बाद बालाजी को 56 भोग लगाए गए। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सभासद शगुन मित्तल, लक्की, विकास, अभिषेक गोयल, राजीव वर्मा, दीपांशु, विनोद गोयल, प्रमोद, कमल मित्तल, राकेश, अतुल, संजू, दीपक, नितिन, विकास, आशु, नवीन आदि मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल तैनात रहा।