फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bajrang Dal workers create ruckus on suspicion of carrying meat in a pickup on Kanwar route

Shamli News: कांवड़ मार्ग पर पिकअप में मांस ले जाने के शक में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा

Tue, 15 Jul 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers create ruckus on suspicion of carrying meat in a pickup on Kanwar route
शामली सहारनपुर तिराहे पर हंगामा करते बजरंगदल के कार्यकर्ता । संवाद
- पिकअप में मांस ले जाने का शक, जांच में सड़ा हुआ मुर्गी दाना निकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांस लदा होने के शक में पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने कांवड़ मार्ग पर मांस ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस की जांच में पिकअप में लदे बोरों में बारिश में भीगा हुआ मुर्गी दाना पाया, जिसमें दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को सीज कर दिया।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कांवड़ मार्ग पर एसटी तिराहा से आगे कलक्ट्रेट चौराहा से पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिकअप को रुकवा लिया। पिकअप में लदे बोरों से दुर्गंध आने पर कार्यकर्ताओं ने किसी जानवर का मांस होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरों में बंद सामान की जांच की तो उसमें मुर्गी दाना पाया गया। पिकअप में 30 से 40 बोरे लदे हुए थे। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि मुर्गी दाना बारिश में भीगा होने के कारण सड़ गया था, जिससे दुर्गंध आ रही थी। मुर्गी दाना को खतौली से गंगोह ले जाया जा रहा था। चालक दूसरे मार्ग के बजाय कांवड़ मार्ग पर ले गया था। पिकअप को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed