फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bajrang Dal and VHP demonstrated against the terrorist attack

Shamli News: आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल व विहिप ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jun 2024 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal and VHP demonstrated against the terrorist attack
ऊन। राष्ट्रीय बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा की मांग की। वही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने फायरिंग की, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल व अंतर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आतंकी बेकसूर श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं। सरकार आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। धार्मिकस्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख, घायलों को दस-दस लाख रुपये देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अंकित, अक्षय, सावन, रोहित, प्रवेश मनिंदर, वैभव, सत्येंद्र, आकाश सौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed