फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Backward people are not getting respect in BJP government'

‘भाजपा सरकार में पिछड़ों को नहीं मिल रहा सम्मान’

Mon, 20 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
'Backward people are not getting respect in BJP government'
‘भाजपा सरकार में पिछड़ों को नहीं मिल रहा सम्मान’
विज्ञापन

शामली। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जनपद शामली की बैठक सोमवार को मोहल्ला बनखंडी में सेंट एमडी पब्लिक स्कूल में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ पिछड़ों का वोट लिया है और सम्मान देने का काम नहीं किया। महंगाई की मार झेल रहे गरीब तबके को अपनी जीविका चलाने में परेशान है, बेरोजगारी बढ़ गई है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप के निर्देश पर हर माह की 20 तारीख को विधान सभा में, नौ तारीख को जिला कार्यकारिणी और 30 तारीख को ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्तायों की बैठक होगी। थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष के पद पर सुभाषचंद सैन को नामित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सुभाष कश्यप और रणबीर कश्यप, प्रमोद पंचाल को सदस्य बनाया गया। सतीश चौहान निवासी जगनपुर कैराना को विधान सभा कैराना का प्रभारी नियुक्त किया। बिजेंद्र निवासी कंडेला को ऊन ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

संजय उपाध्याय ने कहा कि 2022 में पिछड़े वर्ग के लोग परिवर्तन लाने का काम करेंगे। विनोद सैन ने अध्यक्षता और संचालन विकास रूहेला ने किया। मौके पर बिजेंद्र उपाध्याय, प्रमोद पांचाल, जिला उपाध्यक्ष भूपसिंह सैनी, सुरेश कश्यप सुभाषचंद सैन, अरविंद कश्यप, सतीश, बिजेंद्र चौहान, ज्ञानेश पाल, रवि कश्यप, गुलबहार, सलीम, देवेंद्र उपाध्याय, विनोद सैन, मांगा पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed