फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baba Rajendra Malik was welcomed on reaching Kandhla

कांधला पहुंचने पर हुआ बाबा राजेंद्र मलिक का स्वागत

Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Baba Rajendra Malik was welcomed on reaching Kandhla
शामली के कांधला में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद? - फोटो : SHAMLI
कांधला पहुंचने पर हुआ बाबा राजेंद्र मलिक का स्वागत
विज्ञापन

कांधला (शामली)। लखनऊ में रविवार को भारतीय किसान यूनियन से अलग होकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के संरक्षक बनने पर बाबा राजेंद्र मलिक का नगर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से किसान यूनियन में आपसी विचारधारा मेल नहीं खा रही थी। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने जब संगठन बनाया था तो इसे अराजनैतिक रखने की मंशा जाहिर की थी, लेकिन कुछ समय से संगठन में एक राजनीतिक पार्टी की विचारधारा हावी हो गई है। जिसके चलते पिछले काफी समय से संगठन में आपसी मनमुटाव चल रहा था। रविवार को लखनऊ में आयोजित बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित 35 से 40 जिलों के किसानों के बीच भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन की घोषणा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से उन्हें संगठन का संरक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

संगठन के लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है उसको किसानों के हित में लड़ाई लड़ते हुए निभाया जाएगा। संगठन हमेशा अराजनैतिक रहेगा। उन्होंने नगर में स्वागत करने वाले सभी युवाओं का हौसला बढ़ाया। इसके बाद वह गांव किवाना मखमूलपुर से होते हुए गांव लिसाढ़ की ओर चले गए। स्वागत करने वाले में सौरभ चौधरी, पंकज मलिक प्रधान किवाना, हरेंद्र प्रधान भभीसा, गौरव चौधरी, दीपक सैनी, हरिमोहन चौहान, खुशहाल सहरावत, जावेद जंग, गौरव मखमूलपुर, मांगेराम मलिक, सहदेव मलिक, बबलू मलिक, सन्नी मलिक, संदीप, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एस्कोर्ट में घर पहुंचे बाबा राजेंद्र
शामली। लखनऊ में भाकियू अराजनैतिक के गठन के बाद गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह को पुलिस सुरक्षा में घर तक पहुंचाया गया। उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए, इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। बागपत जिले में उन्हें बागपत पुलिस ने एस्कोर्ट किया। ककड़ीपुर बॉर्डर से कांधला पुलिस उन्हें एस्कोर्ट किया। लिसाढ़ गांव में उनके घर तक पुलिस छोड़कर आई। बाबा राजेंद्र ने बताया कि पुलिस महकमे से उनके पास फोन आया था। उन्हें बताया गया कि एक पुलिसकर्मी बुधवार से उनकी सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed