{"_id":"5f357d148ebc3e3cad4dcb68","slug":"ayushman-cards-will-be-made-for-elders-living-in-old-age-homes-shamli-news-mrt4961295152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड
शामली। डीएम जसजीत कौर ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने व आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। वृद्धाश्रम में निवास करने वाले वृद्धजनों, कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में वृद्धाश्रम के सुचारु रूप से संचालन हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को केंद्र राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं लाभ दिए जाए। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि वृद्धों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना में जिन वृद्ध का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनकी लिस्ट बना कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दें। बुजुर्गों का आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवा कर योजना का लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए मनोरंजन के साधन होने चाहिए, ऐसे बुजुर्ग हैं जो अपने घर आते जाते रहते हैं उनके लिए जो व्यक्ति वृद्धाश्रम से लाने व भेजने का कार्य करता है वह घर का जिम्मेदार होना चाहिए। उसका मोबाइल नंबर तथा रिकार्ड रखें। उन्होंने नाश्ता, खाना, स्वास्थ्य परीक्षण तथा खेलने आदि के बारे में जानकारी की। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशालय से साप्ताहिक मीनू निर्धारित किया गया है उसी के अनुरूप प्रतिदिन पोषक व स्वास्थ्य वर्धक भोजन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान में 45 बुजुर्ग हैं। डीएम ने वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को काढ़ा पिलाया जाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी,एडीएम अरविंद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार शामली, उप जिलाधिकारी उद्भव त्रिपाठी, कैराना, तहसीलदार, सीओ, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी संबंधित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
- कुड़ाना रोड पर शिफ्ट होगा वृद्धाश्रम
शामली। करनाल रोड पर संचालित वृद्धा आश्रम जर्जर होने के कारण बताकर कुड़ाना रोड वृद्धा आश्रम में शिफ्ट करने की तैयारियां हो गई है। डीएम की बैठक में वृद्ध आश्रम शिफ्ट करने से पूर्व सीडीओ शंभूनाथ तिवारी को वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।