फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Award process not started in Shamli bypass villages

शामली बाईपास के गांवों की अवार्ड प्रक्रिया प्रारंभ नहीं

Tue, 29 Oct 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Award process not started in Shamli bypass villages
शामली बाईपास का लगा बोर्ड। - फोटो : SHAMLI
शामली बाईपास के गांवों की अवार्ड प्रक्रिया प्रारंभ नहीं
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अफसरों द्वारा गजट की प्रतिलिपि नहीं उपलब्ध करा पाने से छह माह बाद भी दिल्ली- यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग के शामली बाईपास के गांवों की अवार्ड प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो पाई है। मंडल के भूमि अध्यापित अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों से गजट की डिमांड कर चुके हैं। अभी तक गजट के अभाव में शामली बाईपास के गांवों की अवार्ड प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो पाई है।
दिल्ली- यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग और शामली बाईपास के निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की है। शामली बाईपास की जद में आ रहे बलवा, सिंभालका, सेहटा, बनत गांव के किसानों की भूमि आ रही है। शामली बाईपास की कुल 36.6344 हेक्टेयर भूमि में से 31.560 9 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है, जिसमें 5.0735 हेक्टेयर भूमि का किसान अपना बैनामा नहीं कराए पाए हैं। इन किसानों और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन के बीच आम सहमति न बनने से बैनामा की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई द्वारा शामली बाईपास की अवार्ड प्रक्रिया पूरी करने के लिए सहारनपुर मंडल के भूमि अध्यापित अधिकारी व सहारनपुर के सिटी मजिस्टेट पंकज वर्मा को पत्रावली पिछले छह माह पूर्व भेजी गई थी। छह माह बाद भी वह रिकार्ड के अभाव में अवार्ड की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अफसरों को अवार्ड घोषित करने के लिए शामली बाईपास और दिल्ली- यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग का गजट- अधिसूचना की पत्रावली तलब करने के लिए कहा गया है। अभी तक वह पूरा रिकार्ड नहीं भेज पाए हैं। डीएम अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि सहारनपुर मंडल मुख्यालय के भूमि अध्यापित अधिकारी रिकार्ड के संबंध में अवगत कराया गया है। वह जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक से गजट भेजवाने की बात करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक एसके मिश्रा का कहना है कि वह जल्द ही सहारनपुर मंडल के भूमि अध्यापित अधिकारी को अधूरा रिकार्ड भेजवाने की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed