फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Auto mobile sector picks up pace on Diwali

दीपावली पर ऑटो मोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 22 Oct 2022 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Auto mobile sector picks up pace on Diwali
शामली में शोरूम पर बाइक की खरीदारी करते लोग। - फोटो : SHAMLI
शामली। दीपावली पर ऑटो सेक्टर ने रफ्तार पकड़ ली है। बिक्री की दौड़ में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन भी पीछे नहीं हैं। बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहन भी खरीद रहे हैं। शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। दीपावली और धनतेरस के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां भी कई आकर्षक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और न्यूनतम डाउनपेमेंट पर फाइनेंस की सुविधा भी दे रही हैं। धनतेरस के लिए करीब 400 बाइक 100 से अधिक स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। 50 कार और 15 से ज्यादा ट्रैक्टर भी बुक किए गए हैं। बाइक की ओर बढ़ा रुझानऑटो एजेंसी संचालक पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ग्राहकों का रुझान बाइक की ओर अधिक है। अभी तक 85 बाइक बिक चुकी हैं। अकेले धनतेरस के लिए करीब 130 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

वाहन खरीद पर दे रहे उपहार
ऑटो एजेंसी संचालक सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि फाइनेंस की सुविधा भी ग्राहकों को दी जा रही है। रोजाना 4 से 6 वाहनों की बिक्री हो रही है। वाहन की खरीद पर ग्राहकों को उपहार भी दिया जा रहा है। धनतेरस के लिए 30 बाइक और 70 स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

दीपावली नजदीक आते ही बढ़ी बिक्री
ऑटो एजेंसी संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑटो मोबाइल सेक्टर में पिछले कुछ समय से मंदी छाई थी। अब दीपावली पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। 25 स्कूटी और 10 बाइक की बुकिंग धनतेरस के लिए हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों वाहन खरीदना शुभ
ग्राहक विवेक कुमार ने बताया कि कई दिनों से बाइक खरीदने की योजना थी। दीपावली पर कंपनियां अच्छे ऑफर देती हैं। इन दिनों वाहन खरीदना शुभ भी माना जाता है।

पावरफुल इंजन की बाइक खरीदी
ग्राहक सचिन कुमार ने बताया कि पावरफुल इंजन की बाइक उन्हें पसंद है। जिसकी रफ्तार तेज होती है। फिलहाल बाइक कंपनी ऑफर भी दे रही हैं।

शामली ऑटो एजेंसी संचालक प्रदीप  कुमार।

शामली ऑटो एजेंसी संचालक प्रदीप कुमार।- फोटो : SHAMLI

शामली में ऑटो  एजेंसी पर बाइक लेने पहुंचा विवेक कुमार।

शामली में ऑटो एजेंसी पर बाइक लेने पहुंचा विवेक कुमार।- फोटो : SHAMLI

शामली में ऑटो एजेंसी पर बाइक लेने पहुंचा सचिन कुमार।

शामली में ऑटो एजेंसी पर बाइक लेने पहुंचा सचिन कुमार।- फोटो : SHAMLI

शामली ऑटो एजेंसी संचालक सुशील कुमार गर्ग।

शामली ऑटो एजेंसी संचालक सुशील कुमार गर्ग।- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली पर स्कूटी की खरीदारी करती महिला।

शामली दीपावली पर स्कूटी की खरीदारी करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली शोरूम में युवक को बाइक की चाबी सौंपते सेल्समैन।

शामली शोरूम में युवक को बाइक की चाबी सौंपते सेल्समैन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed