फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempts to develop caste equation

जातीय समीकरण साधने की कोशिश

Fri, 25 May 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Fri, 25 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Attempts to develop caste equation
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  किसानों और युवाओं को पूरी तरह से लुभाने की कोशिश की। साथ ही जातीय समीकरण साधने की प्रयास भी किया। कश्यप, सैनी आैर प्रजापति समाज के लिए किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बाबा शाहमल और मोहर सिंह ने स्वाधीनता के लिए शहादत दी, वैसे ही सचिन और गौरव ने बहन-बेटियों की रक्षा के लिए शहादत दी।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने किसान को डार्क जोन में धकेला, जबकि भाजपा ने डार्क जोन में किसानों के नलकूपों के कनेक्शनों को मंजूरी दी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी, तो खजाना खाली था। मंत्रियों और विधायकों ने अपनी सुविधाओं में कटौती करके किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ कराया, जो किसान वंचित रह गए हैं, उन्हें भी 31 मई तक कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हमारे पर्व मनाने पर दूसरों को बुरा लगता है, तो दूसरों के पर्व से हमें अच्छा कैसे लगेगा। इस बार कांवड़ यात्रा को और अच्छे ढंग से प्रस्तावित करेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शामली में करनाल रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पर तीखे हमले किए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसान के पास बैंक की तरफ से नोटिस नहीं पहुंचना चाहिए। यदि किसान का शोषण किया, तो शोषण करने वाला जेल में होगा। पिछली सरकारों ने मिट्टी पर भी रॉयल्टी लगा दी थी। हमने मिट्टी से रॉयल्टी हटाई। वहीं, नौजवानों को लुभाते हुए कहा कि भर्ती निकलती थी, तो पश्चिमी यूपी का नौजवान सपा सरकार में भर्ती नहीं हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब  पुलिस या पीएसी की भर्ती में होकर नौजवान अपना भविष्य बना सकते हैं। वहीं, कश्यप, सैनी और प्रजापति समाज के बारे में कहा कि हमारी सरकार ने कोल्हू लगाने की खुली छूट दे दी है, जिससे कश्यप समाज का भला होगा। व्यापारियों के बारे में कहा कि शामली, कैराना कांधला में 300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया है। उद्यमी आएंगे उद्योग लगाएंगे, हम सुरक्षा और सुविधा देंगे, लेकिन हमारी शर्त है कि नौजवानों को रोजगार मिले और किसान को जमीन का अच्छा मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी। बैक डोर से प्रत्याशी दे रहे हैं। सपा और वह लोग जो घर घर जाकर वोटरों से भीख की याचना कर रहे हैं, वह सचिन और गौरव की हत्या और झूठे मुकदमे दर्ज होने के दौरान कहां थे। हमारी सरकार के रहते अब कोई अत्याचार नहीं होगा।

कांवड़ यात्रियों हमने सुविधा दिलाई। अगर अन्य समुदायों को सुविधा मिलती है, तो कांवड़ियों को भी मिलेगी। अगर हमारे पर्व मनाने पर दूसरों को बुरा लगता है, तो दूसरों के पर्व से हमें अच्छा कैसे लगता। कांवड़ यात्रा में माइक, शंख, घंटे भी बजेंगे। इस बार कांवड़ यात्रा को और अच्छे ढंग से प्रस्तावित करेंगे। गंगनहर के दोनों ओर विस्तृत पटरी बनाएंगे ताकि कांवड़ यात्री सुविधा से आ जा सके। 

किसानों के हितों की रक्षा भाजपा कर सकती है। दंगा मुक्त, अपराध मुक्त, अपहरण मुक्त प्रदेश भाजपा दे सकती है। विकास और सुशासन दे सकती है। सबका साथ-सबका विकास यही हमारा नारा है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की उन सभी हुतात्माओं को नमन, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में बलिदान किया था, जिनमें बाबा शाहमल और बाबा मोहर सिंह ने स्वाधीनता के लिए शहादत दी थी। वैसे ही बहन बेटियों की रक्षा के लिए सचिन और गौरव ने शहादत दी थी। यह शहादत उसी कड़ी को आगे बढ़ाने का हिस्सा है।


परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, सांसद कांता कर्दम, सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed