{"_id":"5db1eaf38ebc3e015f568910","slug":"attacker-arrested-shamli-news-mrt450342238","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध करने पर युवक को चाकू से घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार दोपहर विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के गेट के अंदर कुछ युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसके बाद बाइक पर एक युवक भागने लगा तो पीछे से आये एक एमए के छात्र ने बाइक पर बैठे युवक की पीठ में चाकू घोंप दिया। घायल युवक ने पीठ से चाकू निकाला और आरोपी छात्र के पीछे दौड़कर उस पर भी एक वार किया। चाकू लगने के बाद घायल युवक को उसके साथी कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को कैराना सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां से शामली तथा फिर मेरठ रेफर कर दिया गया।
उधर आरोपी छात्र को जख्मी हालत में उसके साथी शामली में एक डॉक्टर के यहां ले गए। जहां से उसे उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। देर रात छात्रा के पिता की ओर से एक आरोपी अनुज निवासी हिंगोखेड़ी थाना कैराना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ करता था। छात्रा के साथ छेड़छाड़ का पता चलने पर उसके भतीजे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से चाकू घोंप दिया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि आरोपी अनुज निवासी हिंगोखेडी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।