फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Assigned to make people aware

लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी

Sat, 25 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Assigned to make people aware
शामली। विवि स्तर पर बनाए जा रहे कोरोना योद्धा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश स्तर पर सभी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों, स्टेट नोडल अधिकारियों और प्रत्येक इकाई के एक्टिव वालियंटर्स को प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

राष्टीय सेवा योजना के राष्ट्रीय निदेशक सौरव शाह, आईपीएस अधिकारी ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें यूनिसेफ के हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर निर्मल कुमार, यूनिसेफ के संपर्क अधिकारी दयाशंकर सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी अंशुमाली शर्मा, डॉक्टर अशोक सोदी आदि ने सक्रिय वालियंटर्स को ट्रेनिंग दी। प्रदेश के करीब तीन हजार वालियंटर्स ने ऑनलाइन घर पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनको कोविड-19 जागरूकता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के स्टेट प्रशिक्षक डॉक्टर अजय बाबू शर्मा ने बताया कि कोरोना योद्धाओं को प्रशासन की मांग पर जागरूकता कार्य के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मुस्कुराएगा इंडिया इनेसिएटिव मेंटल हेल्थ मेंटर की टीम शामली में सक्रिय है। इसमें प्रत्येक विषय के एक्सपर्ट हैं जो लोगों के फोन पर उनकी समस्या से संबंधित जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed