{"_id":"5fc150258ebc3e9b8b770a64","slug":"asp-took-statements-of-policemen-saw-record-shamli-news-mrt513022657","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने पुलिसकर्मियों के बयान लिए, रिकार्ड देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने पुलिसकर्मियों के बयान लिए, रिकार्ड देखा
विज्ञापन
शामली। कैराना कोतवाली में तैनात एंटी रोमियो प्रभारी अंजू द्वारा कोतवाल प्रेमवीर राणा पर अभद्रता और शोषण करने के लगाए आरोपों के मामले की जांच शुरू हो गई है। एएसपी ने कोतवाली पहुंचकर कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों के बयान लिए और रिकार्ड देखा।
17 नवंबर को कैराना कोतवाली में तैनात महिला दरोगा अंजू ने कोतवाल प्रेमवीर राणा पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। डीएम जसजीत कौर और एसपी नित्यानंद राय ने महिला दरोगा का पक्ष सुनने के बाद इस प्रकरण की जांच एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी थी। एसपी ने जांच पूरी होने तक कैराना कोतवाल को पुलिस कार्यालय और महिला दरोगा को महिला थाने से संबद्ध कर दिया था।
शुक्रवार को एएसपी राजेश श्रीवास्तव कैराना कोतवाली पहुंचे। बताया कि थाने का अधिकतर स्टाफ झिंझाना में भाकियू के चक्का जाम में ड्यूटी पर गए होने के कारण वहां कोतवाली के कार्यालय का स्टाफ मिला। कार्यालय में तैनात और थाने पर मौजूद कई पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए है। इसके अलावा कार्यालय के रिकार्ड का अध्ययन किया गया है। इस प्रकरण की गहनता से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।