फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Asked merge and gave medicine

मर्ज पूछा और दवा लिखकर दे दी

Mon, 24 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Asked merge and gave medicine
कैराना सीएचसी में साधारण मरीजो को देखते दंत रोग विशेषज्ञ। - फोटो : SHAMLI
मर्ज पूछा और दवा लिखकर दे दी
विज्ञापन

कैराना। कैराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दांतों के चिकित्सक की सुविधा है, डेंटल चेयर भी है, लेकिन चेकअप करने को उपकरण नहीं हैं। डाक्टर सिर्फ मरीज का मर्ज पूछते हैं और पर्ची पर दवा लिखकर देते हैं।
कैराना के सरकारी अस्पताल में दंत चिकित्सक डॉ विनोद गर्ग की तैनाती है, लेकिन मरीजों का चेकअप करने के इंतजाम नहीं है। काफी प्रयासों के बाद यहां डेढ़ साल पहले डेंटल चेयर तो विभाग ने मंगा दी लेकिन इस चेयर पर जांच करने संबंधी उपकरण आदि अभी तक नहीं मंगाए गए। मरीज की जांच में दांतों के एक्सरे की मशीन की भी जरूरत होती है। इसी से मरीज के दांत या दाड़ की अंदरूनी स्थिति का पता चलता है, लेकिन यहां एक्सरे मशीन भी यहां नहीं है।
विज्ञापन

उनके मरीज के दांतों की सही ढंग से जांच भी नहीं हो पाती। दंत चिकित्सक केवल मरीज से मर्ज पूछते हैं और मिनटों में दवा लिखकर दे देते हैं। ऐसे में मरीज का सही उपचार संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला टीम ने अस्पताल में जाकर देखा तो दंत चिकित्सक मरीजों का हाल पूछकर दवा लिख रहे थे। डॉ विनोद गर्ग ने बताया कि डेंटल चेयर का सामान नहीं होने के कारण एक दिन में औसत 8-10 मरीज ही आते हैं। जिस कारण वह साधारण मरीजों को भी चेक करते हैं। वह केवल मरीज का दांत देखकर और मरीज से मर्ज पूछकर ही दवा लिखते हैं।
कोट
डेंटल चेयर पर मरीज की जांच के उपकरण का सामान बहुत जरूरी है, लेकिन बजट नहीं आने के कारण सामान नहीं खरीदा जा सका। बजट आते ही सामान खरीदा जाएगा।
- अनिल कुमार, केंद्र अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed